Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

डोईवाला इंटीग्रेटेड टाउनशिप का विरोध उग्र, जनसभा के लिए पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत

देहरादून, न्यूज़ आई : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ किसान नेता राकेश टिकैत आज डोईवाला में सरकार की ओर से प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप के विरोध में प्रदेशभर के किसानों की मौजूदगी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भूमि बचाओ, घर गांव बचाओ मुहिम को लेकर डोईवाला में हो रही किसान महापंचायत में भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कार्यक्रम में पहुंच गए हैं और विरोध में ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन देंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशभर के किसान इस जनसभा में पहुंचे और सरकार की इस योजना का विरोध किया। सरकार की ओर से प्रस्तावित नई टाउनशिप के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के गठन के पश्चात मंगलवार को प्रभावित विभिन्न गांव के 31 लोगों का चयन कर कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसके पश्चात ब्लॉक परिसर में कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए।