Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

सीएम धामी के अनुरोध पर केंद्र ने 100 मेगावाट बिजली के आवंटन को बढ़ाया

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष अनुरोध पर केंद्र सरकार ने पश्चिमी क्षेत्र के अनावंटित पूल से उत्तराखंड को विशिष्ट आवंटन के रूप में 100 मेगावाट बिजली के आवंटन को 30.09.2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में विद्युत मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य को पश्चिमी क्षेत्र के यूए पूल से 100 मेगावाट बिजली को विशिष्ट आवंटन के रूप में 31 जुलाई 2024 तक आवंटित किया गया था।