Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

‘वर्ल्ड टीबी डे’ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही ये बात

देहरादून, न्यूज़ आई । विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बीमारी के संबंध में जनता को जागरूक किये जाने  की  आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह दिन टीबी से स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि कोविड 19 संकट के बीच ‘वर्ल्ड टीबी डे’ इस बीमारी से प्रभावित लोगों पर ध्यान केंद्रित करने और टीबी पीड़ित और इससे होने वाली मौतों को समाप्त करने के लिए त्वरित कार्रवाई का आह्वान करने का अवसर है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि अन्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करने का संकल्प लें ताकि इसे जड़ से खत्म किया जा सके।