Breaking News
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम धामी
  • मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 7 लोग भाजपा से निष्कासित

देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त एवं पार्टी  प्रत्याशी  के खिलाफ  चुनाव लड़ने पर 7 लोगों को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है। निष्कासित सदस्यों में पवन कुमार चौहान लालकुआं, अजय वर्मा लक्सर, टेक बल्लव रुड़की, नितिन शर्मा रुड़की, दर्शन लाल शाह घनसाली, भुवन राणा नानकमत्ता, अजय तिवारी किच्छा शामिल है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।