Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

प्रशासन और निहंग समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक माहौल में वार्ता

देहरादून, न्यूज़ आई : पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात सामान्य रहे। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे इलाके में नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को पांवटा साहिब सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं, गुरुद्वारा पांवटा साहिब में प्रशासन और निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत जारी है। वहीं, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर निहंग सिखों से वार्ता के लिए हिमाचल प्रदेश सिरमौर के पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंचे थे।

उधर, निहंग जत्थेदार अकाली जसदीप सिंह कहते हैं, “हमने किसी खास समय-सीमा की मांग नहीं की थी। हमने बस अपनी कुछ मांगें रखी थीं। उन्होंने हमारी मांगें मान ली हैं और कहा है कि वे उनसे सहमत हैं। उन्होंने हमें दो दिन का समय दिया है और कहा है कि वे हमें उन निहंग सिखों से मिलवाएंगे जो नज़रबंद हैं। उनसे और उनके परिवार से मिलने के बाद, हम आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। हम अभी वापस नहीं जाएंगे, जैसे ही निहंग सिखों को रिहा करके हमारे पास लाया जाएगा, हम उनके साथ उत्तराखंड जाएंगे और फिर सीधे पंजाब लौटेंगे।