Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली होगी एतिहसिक, लोगों में उत्साहः चौहान

देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और मार्गदर्शन लेने को हमेशा ही उत्सुक रहते हैं और हरिद्वार में सोमवार को आयोजित वर्चुअल रैली में लाखो की संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। चौहान ने कहा कि संगठन स्तर से रैली की सभी तैयरियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ लेबल तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
प्रत्येक विधान सभा में 4 केंद्र बनाये गये है और 14 विधानसभा क्षेत्रो में यह रैली होगी। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उतराखंड को मिलता रहा है और इसी कारण आज राज्य में चहुमुखी विकास हुआ है। प्रदेश में केंद्र के सहयोग से 1लाख करोड़ से अधिक की योजनाए सन्चालित है और कई योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। केदारनाथ को विश्व पटल में उभारने में उनका मुख्य योगदान रहा है। प्रधानमंत्री सांस्कृतिक नगरी से प्रदेश और देश के लिए मह्त्वपूर्ण संदेश देंगे और निश्चित रूप से यह राज्य में भाजपा की मजबूती में अहम साबित होगा। प्रधानमंत्री का उतराखंड से जो लगाव रहा है उसे वह कई बार सार्वजनिक भी कर चुके हैं और विकास कार्यों से साबित भी कर चुके हैं। ऐसे में उनकी वर्चुअल रैली विरोधियो की गलतफहमी को निश्चित रूप से समाप्त भी करेगी।