Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

प्रोजेक्ट एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की कार्यवाही शीघ्र करने के दिए निर्देश

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना के सम्बन्ध में रेल विकास निगम लिमिटेड और शासन के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने चमोली एवं रूद्रप्रयाग जनपदों को प्रोजेक्ट एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को प्रशासनिक व्यय की आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र राजस्व विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने जिलाधिकारियों को रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ समन्वय बनाकर हर तरह की प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि अवशेष कार्य को जल्द से जल्द टाईमलाईन सहित पूर्ण कर लिया जाए साथ ही कार्यों में गुणवत्ता, गति एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। इस अवसर पर रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों से उच्चाधिकारी उपस्थित थे।