Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

किसान संगठनों का आंदोलन शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी

नयी दिल्ली: कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान संगठनों का आंदोलन शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने नव वर्ष के अवसर पर कीर्तन भजन किया और एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दी। तीन नए कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान इस मुद्दे पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। किसानों ने सरकार से जल्द उनकी मांगें मानने की अपील की है। दूसरी ओर केंद्र सरकार इन कानूनों में किसी तरह के बदलाव के लिए तैयार नहीं दिखती। इस बीच प्रदर्शन कर रहे एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।
पी गेट बॉर्डर पर आज एक किसान गल्तान सिंह पंवार (57) की मौत हो गई। वह गांव भगवानपुर नागल, जिला बागपत के रहने वाले थे। गल्तान सिंह आंदोलन में शुरू से ही शामिल थे। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।