Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा-ब्लैक फंगस को करें महामारी घोषित

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के साथ ही आंखों में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार को चिंता में डाल दिया है. सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर इसे महामारी रोग अधिनियम (Epidemic Diseases Act 1897) के तहत अधिसूचित करने की सलाह दी है.
राज्यों को भेजे पत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘सभी सरकारी- निजी स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कॉलेजों को ब्लैक फंगस (Mucormycosis) की जांच, डाइग्नोसिस, प्रबंधन के लिए ICMR और Mohfw के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. राज्यों में होने वाले ब्लैक फंगस के सभी मामलों की रिपोर्ट उसे भेजनी होगी.’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी सरकारी- निजी स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल कॉलेज MoHFW और ICMR की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करेंगे.