Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

सांसद नरेश बंसल ने महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई: दिल्ली मे सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी से शिष्टाचार भेंट की व उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से भेंट की। करीब 1 घंटे चली इस मुलाकात के दौरान बंसल ने नवसंवत्सर व हिन्दू नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी। बंसल ने महामहिम राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को उनके संयुक्त संसदीय सत्र के अभिभाषण के लिए बधाई देते हुए उसे भारत की प्रगति का पाथेय बताया व कहा कि विषम परिस्थितियों में भारत सरकार द्वारा पेश एतिहासिक बजट भारत की प्रगती मे मील का पत्थर साबित होगा व उससे सभी छेत्रो मे सर्वागीण विकास होगा ।
सांसद नरेश बंसल ने उत्तराखंड मे केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चल रहे विकास कार्यो की जानकारी महामहिम राष्ट्रपति जी को दी। राष्ट्रपति श्री कोविंद से राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद किया। दोनों के बीच उत्तराखंड व देश से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुईं ।
सासंद बंसल ने महामहिम राष्ट्रपति जी को मां भगवती की प्रशाद स्वरुप चुनरी व श्री वाल्मिकी रामायण जी भेंट की। सासंद बंसल ने कुंभ मेला पर भी एक पुस्तक महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेंट की व उन्हे सपरिवार देवभूमी उत्तराखंड के पुण्य क्षेत्र हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया।
महामहिम ने बंसल को राज्य सभा मे निर्वाचन पर बधाई और शुभकामनाएं दी व बंसल ने महामहिम राष्ट्रपति जी का मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर सासंद बंसल के साथ सिद्धार्थ बंसल सह संयोजक आई टी प्रकोष्ठ युवा मोर्चा भाजपा उत्तराखंड भी उपस्थित रहे ।