Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, कोहली, अक्षय, सहित कई सितारों के ट्वीट की महाराष्ट्र सरकार कराएगी जांच !

किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट के जवाब में देश की दिग्गज हस्तियों ने एकजुटता की बात की. अब महाराष्ट्र सरकार ये जांच कराएगी कि कहीं ये सब सरकार के दबाव में तो नहीं हुआ. आपको बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रिहाना ने जब एक ट्वीट किया तो उसके बाद हर तरफ उस बवाल मचा. एक दिन बाद ही विदेश मंत्रालय ने उसे लेकर नसीहत जारी की कि विदेशी हस्तियों को सोच समझकर बोलना चाहिए. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट भी किया. विदेश मंत्रालय के उसी ट्वीट को लेकर सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर, विराट कोहली, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी सहित कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्वीट किया और देश का बचाव किया. अब महाराष्ट्र सरकार इस बात की जांच कराने जा रही है कि क्या ये ट्वीट इन हस्तियों ने मोदी सरकार के दबाव में आकर किया?
महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ”रिहाना के ट्वीट के बाद सचिन, लता, विराट सहित अन्य सितारों ने जो ट्वीट किया हैं उसमें पैटर्न हैं.. कई शब्द कॉमन हैं. खासकर, सायना और अक्षय कुमार का ट्वीट एकदम सेम हैं. इन सभी के ट्वीट का समय भी कई सवाल खडे कर रहा हैं. इसलिए हम इसकी जांच की जाएगी. राज्य इंटेलिजेंस विभाग इसकी जांच करेगा.”