Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

लाल किला हिंसा में मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल क़िला में हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दीप सिद्धू को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है.
26 जनवरी को दिल्ली में लाल क़िला के अलावा दिल्ली के कई जगहों पर हुई हिंसा के बाद 27 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर भड़काऊ भाषण देने और उपद्रव के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था. पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, लेकिन वह सामने नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने दीप सिद्धू की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी.