Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस !

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में संपन्न हुई. क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ में बिके हैं. क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं. ग्लेन मैक्सवेल को RCB ने खरीदा है.
दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स ने इस ऑलराउंडर को 16.25 करोड़ की ऊंची कीमत में खरीदा. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने भी इस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने की बहुत कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे. पिछले साल वो आरसीबी (RCB) टीम का हिस्सा थे.