Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार कर रही विकास के ऐतिहासिक कार्य: प्रदेश प्रभारी

देहरादून, न्यूज़ आई। भाजपा राष्ट्रीय महामंन्त्री व उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और उत्तराखंड के गैरसैण में जिस तरह से ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियाँ सन्चालित हो रही है उसका निश्चित रूप से पर्वतीय भू भाग को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गैरसैण में कमिश्नरी बनने से क्षेत्र के लोगो को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महज घोषणा नहीं करती, बल्कि उसे पूरा करने में विश्वास भी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज घोषणाएं करती है और 70 साल में अब तक वह यही करती रही है। उतराखंड में चल रहे विकास कार्यों से जनता खुश है।जब जनता खुश होती है तो कांग्रेस का दुःखी होना स्वाभाविक है।
भाजपा राष्ट्रीय महामंन्त्री श्री गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी सारे मिथक तोड़ देगी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी और ये कार्य कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत ही प्राप्त होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का भी आह्वान किया। श्री गौतम ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है देश का वातावरण बदला है आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है भ्रष्टाचार का कहीं नामों निशान नही है। देश व प्रदेश में बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं आयुष्मान योजना से करोड़ो गरीबो का मुफ्त इलाज हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिये अनेको कार्य किये है।