Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से दी मात

नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में पारी और 25 रनों से मात दी है. इस जीत के साथ भारत ने 3-1 इस सीरीज को अपने नाम किया है. इंग्लैंड ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच 227 रनों से जीता. इसके बाद भारत ने दूसरा मैच 317 रनों से जीता, जबकि तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी.
सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के सामने घुटने टेक दिए. अश्विन-अक्षर ने इन दूसरी पारी में इंग्लैंड के सारे 10 विकेट अपने नाम किए. अश्विन और अक्षर ने दूसरी पारी में 5-5 विकेट लिए. पूरी सीरीज की बात करें तो अश्विन ने इस सीरीज में 32 विकेट चटकाएं हैं, जबकि अक्षर 27 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं.
सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार खेल दिखाया. ऋषभ ने भारत की पहली पारी में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि सुंदर ने नाबाद 96 रन बनाए.