Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

सीएम तीरथ सिंह रावत का कुंभ को लेकर बड़ा ऐलान

हरिद्वार, न्यूज़ आई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह रावत हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर शाही स्नान कर साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता कुंभ को भव्य तरीके से संपन्न करवाना है। लिहाजा उन्होंने शासन-प्रशासन को आदेश दिए हैं कि कुंभ में किसी भी व्यक्ति को किसी टेस्ट के नाम पर या अन्य किसी जांच के नाम पर रोका न जाए। बेरोकटोक श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने दिया जाए। इस दौरान उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की है।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले महीने अप्रैल में कुंभ में बिना किसी रिपोर्ट या किसी जांच के आया जा सकेगा। नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह साफ संदेश दे दिए कि कुंभ को भव्यता और दिव्यता के साथ प्रशासन संपन्न कराए। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि जब वह हरकी पैड़ी पर खड़े होकर साधु-संतों और मां गंगा का आशीर्वाद ले रहे थे, तब उनके मन में यह बात बार-बार आ रही थी कि उन्होंने कोई बड़े पुण्य ही किए होंगे कि शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर ही उन्हें हरिद्वार में साधु संतों के बीच आने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कल की बैठक के बाद अधिकारियों से उन्होंने कह दिया है कि जितनी भी व्यवस्थाएं हो सकती हैं वह व्यवस्था कुंभ के दौरान साधु-संतों के लिए की जाएं। इसके तहत उन्होंने फूलों की वर्षा के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिया था।