Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड मानदंडों का सख्ती से पालन करने का किया आग्रह

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से लड़ने के लिए लोगों से कोविड मानदंडों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।
मोदी ने कहा कि मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य मानदंडों सहित सभी संभावित सावधानियों का पालन करना चाहिए।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मोदी ने ट्विटर कर कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हमें कोविड बीमारी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और अन्य मानदंडों सहित सभी संभावित सावधानियों का पालन करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि समय पर प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और फिट रहने के लिए सभी संभव कदम उठाएं।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “भारत सरकार आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जनौषधि योजना सहित कई उपाय कर रही है ताकि लोगों तक उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाया जा सके। भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी चला रहा है।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “विश्व स्वास्थ्य दिवस दुनिया को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी कृतज्ञता और सराहना करने का दिन है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में अनुसंधान और नवाचार को समर्थन देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का भी यह दिन है। ”