Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज डेट बढ़ाई गयी आगे !

देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन तो दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. अब एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि इससे प्रोड्यूसर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
कोरोना केस में उछाल को देखते हुए सिनेमाघरों में लोगों की संख्या में कमी कर दी गई है तो कहीं थिएटर बंद ही कर दिए गए हैं. ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने रिलीज की डेट भी आगे बढ़ा दी है. फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज डेट भी आगे बढ़ा दी गई है. पहले ये फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी.
‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी साथ नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर रूमी जाफरी ने बॉम्बे टाइम्स, ‘सुरक्षा, पहले आती है. ऐसे समय में जब मॉल और सिनेमा जल्दी बंद हो रहे हैं तो फिल्म को रिलीज करने का क्या पॉइंट है? कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है. इस केस में आखिरी शो 4 बजे का होगा.’