Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

118.92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमि पूजन

देहरादून, न्यूज़ आई। देहरादून के विजयपुर नयागांव हाथीबड़कला में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए की अवस्थापना मद से 118.92 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश के 23 लाख परिवारों को दो किलो चीनी देने पर विचार कर रही है। उन्होनें कहा कि खाद्यान्न वितरण में गेहूं एवं चावल की मात्रा भी बढ़ायी जाऐगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार सैनिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार जल्द ही सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है। हम प्रदेश के प्रत्येक शहीद के घर से मिट्टी लाऐगें और वह मिट्टी सैन्यधाम निर्माण में प्रयोग की जाऐगी। हमारी सरकार शहीदों की शहादत को सम्मान देने तथा उनके परिवारजनों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अगर मैं आप जानते हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए क्या -क्या किया गया है। मेरा मानना है कि इतना सब करने के उपरांत भी विकास तो एक सतत प्रक्रिया है यह चलती रहेगी, असली बात आपका वह स्नेह और अपनत्व का रिश्ता है। कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन खेमबहादुर थापा, हल्द्वानी के मेयर जोगेन्द्र रौतेला, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, पार्षद सागर लामा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।