Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में महिलाएं हो रही हैं अधिक संक्रमित !

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा रखी है. पहली लहर ने सबसे अधिक बुजुर्ग लोगों को चपेट में लिया था तो दूसरी लहर में कम उम्र के लोग भी संक्रमित हो रहे हैं. आंकड़ों में यह बात भी सामने आई है कि दूसरी लहर में महिलाएं अधिक संक्रमित हो रही हैं, ये अपने आप में बड़ी चिंता का विषय है.
हैदराबाद के हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में कुल संक्रमित मरीजों में महिलाओं का प्रतिशत, 38.5 प्रतिशत है जो बीते साल जुलाई में 34 प्रतिशत ही था. अगर पूरे देश के आंकड़ों की बात करें तो महिलाएं 35.4 फीसदी संक्रमित हुई हैं. वहीं कुल संक्रमितों में 64.6 फीसदी पुरुष हैं.