Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कोरोना को लेकर पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को दिए निर्देश

कोरोना की दूसरी लहर की वजह से बिहार में लगातार मामले बढ़ रहे हैं. जिसके बाद राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. जिसके बाद पटना हाईकोर्ट लगातार इस मामले सुनवाई कर रही है. इस मामले पर चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार को निर्देश जारी किये हैं.
पटना हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की उपलब्धता का विस्तृत ब्यौरा दें. इसके अलावा कोर्ट ने राज्य सरकार को बताने को कहा कि डॉक्टर, नर्सों व मेडिकल स्टाफ की बहाली के लिए क्या कार्रवाई हो रही है. इसके अलावा सरकार ने कोर्ट को बताया कि कोरोना की जांच के बाद RT- PCR रिपोर्ट देने में विलंब हो रहा है. इस मामले पर कोर्ट अगली सुनवाई 12 मई को करेगी.