Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

टीकाकरण केंद्रों पर 18-44 साल वालों का होगा ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: राज्यों द्वारा दिए गए अलग अलग सुझाव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18-44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए मील इनपुट के आधार पर, केंद्र सरकार ने अब ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और सहायक समूह पंजीकरण की सुविधा देने का निर्णय लिया है.
ऑनलाइन स्लॉट के आयोजित सेशन के मामले में, अगर लोग वैक्सीन लेने नहीं आते और दिन के अंत में, कुछ डोज बचती है तो ऐसे मामलों में, टीके की बर्बादी को कम करने के लिए कुछ लाभार्थियों का साइट पर रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन दी जा सकती है.
ये सुविधा वर्तमान में निजी कोविड वैक्सीन सेंटर के लिए उपलब्ध नहीं होगी, और निजी सीवीसी को अपने टीकाकरण कार्यक्रम को विशेष रूप से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए स्लॉट के साथ प्रकाशित करना होगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट सुविधा का इस्तेमाल करने की सीमा और तरीके के संबंध में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकार के निर्णय का सख्ती से पालन करने के लिए सभी जिला टीकाकरण अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करने की कहा है.