Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

उत्तर प्रदेश को लेकर संघ-बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का मंथन जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी का पूरा फोकस अब उत्तर प्रदेश पर है, जहां अगले साल शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपी के 2022 के चुनाव से पूर्व पंचायत चुनाव में औसत प्रदर्शन और कोरोना की दूसरी लहर से उत्पन्न स्थिति से बीजेपी बेहद सतर्क हो गई है और उत्तर प्रदेश को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मंथन जारी है. ऐसे में सूबे की मौजूदा सियासी स्थिति और भविष्य की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को पार्टी संगठन और संघ नेताओं के बीच शीर्ष स्तर पर दिल्ली में गोपनीय बैठक की गई. संघ-बीजेपी नेताओं की बीच हुई बैठक के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और राज्य के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने हिस्सा लिया.