Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम धामी ने विभिन्न विकास कार्यों को दी 14.52 करोड़ की स्वीकृतियां

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों के लिए 14.52 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कार सिंह धामी ने चंपावत के पाटी ब्लॉक में छिनकाछिना-रौलमेल मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 5.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। टिहरी के विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी में राज्य योजना के अंतर्गत बंगाशील-गोलधार मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए 3.14 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

राज्य योजना के अंतर्गत चमोली के विकासखंड घाट में न्याय पंचायत मुख्यालय उस्तोली को जोड़ने के लिए सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 5.81 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को सात किमी सड़क के संरेखण की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसलटेंट की नियुक्ति को 24.92 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मनोली दबोली मोटर मार्ग नाम शहीद के नाम पर

साथ ही मुख्यमंत्री ने मनोली दबोली मोटर मार्ग का नाम शहीद सहायक कमांडेंट चारू चंद्र पाठक के नाम पर रखे जाने को स्वीकृति दी है।