Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्तराखंड IMA ने भेजा 1000 करोड़ की मानहानि का नोटिस

देहरादून: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बाबा रामदेव को एलोपैथीऔर एलोपैथी डॉक्टरों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है. IMA ने रामदेव से 15 दिनों के अंदर माफी मांगने या 1000 करोड़ रूपये का मुआवजा देने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है.
IMA (उत्तराखंड) के सचिव अजय खन्ना की तरफ से दिए गए छह पेजों के नोटिस में उनके वकील नीरज पांडेय ने रामदेव की टिप्पणी को एलोपैथी और एसोसिएशन से जुडे करीब 2000 चिकित्सकों की प्रतिष्ठा और छवि के लिए नुकसानदायक बताया है. योग गुरु की टिप्पणी को IPC की धारा 499 के तहत ‘आपराधिक कार्रवाई’ बताते हुए नोटिस में रामदेव से नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के भीतर ‘लिखित माफी’ की मांग की गई है और कहा गया है कि ऐसा न होने की स्थिति में 50 लाख रूपये प्रति आइएमए सदस्य की दर से उनसे 1000 करोड़ रूपये का मुआवजा मांगा जाएगा.
नोटिस में रामेदव से कहा गया है कि वह अपने सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों का खंडन करते हुए एक वीडियो क्लिप बनाएं और उसे उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें जिन पर उन्होंने अपने आरोपों के वीडियो क्लिप डाले थे. नोटिस में रामदेव से Covid-19 की प्रभावी दवाई के रूप में प्रचारित अपनी फर्म के उत्पाद ‘कोरोनिल किट’ से संबंधित ‘भ्रामक’ विज्ञापन को हटाने को भी कहा गया है. नोटिस के अनुसार, ऐसा न होने की स्थिति में आइएमए द्वारा योगगुरु के खिलाफ FIR और एक आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा.