Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

केंद्र सरकार ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का किया ऐलान

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से प्रभावित बच्चों के लिए पीएम केयर्स से कई कल्याणकारी योजना का ऐलान किया है. मोदी सरकार के 7वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर ये घोषणा की गई है. कोरोना महामारी में माता-पिता गंवाने वाले बच्चों को 18 वर्ष होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा. 23 वर्ष होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. उनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी. एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी. इसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से वहन किया जाएगा. ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा.