Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

इंडियन आइडल 12 को लेकर सुनिधि चौहान का बड़ा खुलासा !

टीवी का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ पिछले कई दिनों से विवादों में घिरा हुआ है. इस विवाद की शुरुआत किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड से हुई थी, जोकि अभी तक चल रहा है. इस स्पेशल एपिसोड में किशोर कुमार के बेटे और आरजे अमित कुमार आए थे. उन्होंने शो से निकलने के बाद मेकर्स पर आरोप लगाया था कि उन्हें जबरन कंटेस्टेंस्ट्स की तारीफें करने के लिए कहा गया था.
अभीजीत सावंत ने कहा था कि मेकर्स कंटेस्टेंट्स की प्रतिभा से ज्यादा उनके गरीबी और इमोशनल करने वाले तथ्यों पर ज्यादा जोर देते हैं. अब प्लेबैक सिंगर और इंडिनय आइडल के सीजन 5 और 6 को जज कर चुकी सुनिधि चौहान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भी कहा कि मेकर्स उन्हें कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहते थे और इसी वजह से उन्होंने शो को छोड़ दिया.