Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

’हमारा हिन्दुस्तान, उत्तराखंड हज 2021’ पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने सचिवालय में ’हमारा हिन्दुस्तान, उत्तराखंड हज 2021’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा उत्तराखण्ड राज्य से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु प्रकाशित की गई है ।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हज यात्रियों के लिए प्रकाशित की गई इस पुस्तक में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समावेश किया गया है। यह पुस्तक हज यात्रियों के मार्गदर्शन के साथ-साथ आमजन के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी वर्गों एवं उनके सामाजिक व सांस्कृतिक विकास की धारणा को बल मिले। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति द्वारा हाजियों की सुविधा हेतु किये जाने वाले कार्य सराहनीय है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल अध्यक्ष राज्य हज समिति श्री शमीम आलम, श्री अब्दुल सत्तार अंसारी, श्री सरफराज जाफरी, श्री हाफिज असलम कादरी, श्री योगेश अग्रवाल, श्री कुलदीप कुमार, श्री मोहम्मद मीसम, श्री रईस अहमद आदि उपस्थित थे।