Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला दूरदर्शन पर भी होगा प्रसारित

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से होने वाले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के अलावा दूरदर्शन के खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा, जिससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले दर्शक भी आसानी से इस मुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे.
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अपडेट है. अब आप डब्ल्यूटीसी फाइनल डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं.’ प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दूरदर्शन पर मुकाबले के प्रसारण के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, खेल मंत्रालय और स्टार स्पोर्ट्स का आभार जताया.
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल कल यानी 18 जून से इंग्लैंड के साउथेम्प्टन में खेला जाना है, जिसमें विराट कोहली और केन विलियमसन की टीमें आमने-सामने होंगी.