Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी: मायावती

लखनऊ. मायावती ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि अगर चुनाव निष्पक्ष होते, तो हम चुनाव लड़ते. इसके साथ ही मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं. मायावती ने आगे कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनेगी. जब यहां बसपा की सरकार बन जाएगी तो जिला पंचायत अध्यक्ष खुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे.