Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

यूपी चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच चल रही बातचीत !

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू भी ताल ठोंकने के लिए तैयार हो गई है. यूपी चुनाव को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच बात चल रही है. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है.
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि ”उत्तर प्रदेश में हम पहले भी एनडीए का हिस्सा रहे हैं. वहां हमारे, विधायक, सांसद और मंत्री रहे हैं. 2017 के चुनाव में भी हम पूरी तरह से तैयार थे. लेकिन पार्टी में सर्वसहमति के बाद हमने न लड़ने का निर्णय लिया, जिसका फायदा बीजेपी को मिला.” त्यागी ने कहा कि ”मैंने योगी आदित्यनाथ से बात की है. उनसे कहा कि नीतीश कुमार की पिछड़े समाज में पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल यूपी में भी किया जा सकता है.”