Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले कप्तान जो रूट ने दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड की रेस्ट और रोटेशन नीति पिछले काफी समय से चर्चा में है. दरअसल, भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज़ में मिली हार के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर सवाल उठाए थे. अब भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.
जो रूट ने कहा है कि रोटेशन नीति को छोड़ने का समय आ गया है, जिससे कि भारत के खिलाफ और फिर एशेज में सबसे मजबूत संभावित टीम उतारी जा सके. बता दें कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड की रोटेशन नीति उस समय विश्व क्रिकेट में चर्चा का विषय बन गई थी जब इस साल की शुरुआत में वे अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ भारत दौरे पर नहीं गए थे और सीरीज़ 1-3 से गंवाने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए थे.