Breaking News
  • जिलाधिकारियों को दुर्घटना राहत निधि हेतु 50 लाख रूपये की धनराशि आवंटित
  • राज्य में दुर्घटना राहत निधि में देरी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने दुर्घटना के मामलों में प्रभावितों को राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जारी किए दिशा-निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
  • मुख्य सचिव की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यात्रा के शुरुआती 15 दिनों में वीवीआईपी दर्शनों को अवॉइड करने हेतु भेजा गया पत्र

आप पार्टी के मिशन विजय शंखनाद के दूसरे दिन कैंट विधानसभा में हुआ कार्यक्रम

देहरादून, न्यूज़ आई। आप पार्टी के मिशन विजय शंखनाद कार्यक्रम के दूसरे दिन आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया कैंट और राजपुर विधानसभा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सबसे पहले आप प्रभारी कैंट विधानसभा पहुंचे जहां उनका आप गर्मजोशी से स्वागत किया।
आप प्रभारी ने इसके बाद कैंट विधानसभा के सभी बूथों के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल धर्म की राजनीति करते हैं, जिससे समाज में कटुता फैलती है ,लेकिन अब लोग इस मानसिकता से बाहर आ रहे हैं। अब काम की राजनीति करने का समय आ गया है। इसलिए आप पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर है, और आप पार्टी ही वो विकल्प है जो सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। उन्होंने कहा कि, अब हर विधायक को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा कि उसने 5 साल में जनता के लिए क्या किया। उन्होने कहा कि आज प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं ,लेकिन यहां की सरकार ने लोगों को सुविधाएं देने के लिए, कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। लेकिन आप पार्टी काम की राजनीति करते हुए इस पर गंभीरता से कार्य कर के दिखाएगी।
उन्होंने कहा, उनका मकसद है पार्टी को हर विधानसभा में मजबूत करना ताकि पार्टी आने वाले चुनावों में मजबूत स्थिति में चुनाव लड सके। आप प्रभारी ने बताया कि, पार्टी हर बूथ को मजबूत बनाना चाहती है जिसके लिए पार्टी युद्ध स्तर पर सभी बूथों पर कार्यकर्ता का चयन कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, सिर्फ बूथ पर कार्यकर्ता रखने से ही चुनाव नहीं जीता जाएगा,पार्टी सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को डिजिटल टेनिंग भी दे रही है ,ताकि पार्टी का हर कार्यकर्ता सोशल मीडिया का अच्छे से इस्तेमाल करते हुए पार्टी की नीतियों का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर सके। इसलिए आप प्रभारी ने कैंट विधानसभा में कार्यक्रम में मौजूद सभी बूथ कार्यकर्ताओं को स्वयं सोशल मीडिया को और ज्यादा सुदृढ़ बनाने की ट्रेनिंग दी। और सभी बूथ कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि ,वो पार्टी की नीतियों को लोगों के घर घर जाकर पहुचाएं, प्रभारी ने यहां सभी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए उन्हें आगामी चुनाव में कमर कसने की बात कही।