Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले सीएम धामी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर हुई बात

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से दिल्ली में मुलाकात की। बैठक में राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई कनेक्टिविटी में सुधार और प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पंतनगर एयरपोर्ट की रनवे लंबाई को 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,000 मीटर किये जाने के लिये सरकार ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को कुल 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा एयरपोर्ट का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। उन्होनें केन्द्रीय मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को तत्वरित कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने उनसे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और रात में ऑपरेशन संचालन को मध्यरात्रि तक बढ़ाने का अनुरोध किया। सरकार के इस कदम से अधिक यात्रियों हवाई सेवाओं को लाभ मिल सकेगा।