Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

देहरादून, न्यूज़ आई: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, उत्तराखंड बीजेपी विधायक दल ने युवा नेता पुष्कर सिंह धामी को अपना नया नेता चुन लिया है. धामी कुमाऊं क्षेत्र के उधम सिंह नगर जिले की खटीमा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. वो 45 साल के हैं. संघ से बेहद अच्छे रिश्ते रखने वाले पुष्कर सिंह धामी को केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है.
धामी पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी भी रह चुके हैं. धामी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ के डीडी हाट तहसील के टुंडी गांव में हुआ था. उनके पिता सेना में थे, इसलिए बचपन से ही अनुशासित रहे हैं. उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध विषय में मास्टर डिग्री ली है. उन्होंने एलएलबी की शिक्षा भी प्राप्त की है.
बता दें कि शुक्रवार की शाम सीएम तीरथ सिंह रावत ने नाटकीय घटनाक्रम में अचानक इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी ने उनके इस्तीफे को संवैधानिक संकट का परिणाम बताया है.