Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकताः सीएस

देहरादून, न्यूज़ आई। मुख्य सचिव एस.एस. संधू से मंगलवार को सचिवालय में पुलिस विभाग के समस्त उच्चाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव श्री संधू ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में अपराध एवं कानून व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को पब्लिक डीलिंग के स्तर पर लोगों के अनुकूल होना चाहिए, ताकि लोग पुलिस के पास अपनी समस्याएं लेकर आने में न हिचकिचाएं।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।