Breaking News
  • परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुई 59 नई बसें, पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुगम होगी परिवहन सेवाएं
  • सीएम ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि ट्रांसफर की.
  • मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार समाज के कमजोर, एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • त्योहारी सीजन में वन क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क
  • राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि का फैसला लिया है, इससे कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अब पहले से अधिक होगा।

राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण व आरक्षण के संबंध में दिनेश रावत सीएम से मिले

देहरादून, न्यूज़ आई। राज्य आंदोलनकारी व वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण व साथ ही सरकारी नौकरियों में आरक्षण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उनके द्वारा बताया गया कि कई ऐसे राज्य आंदोलनकारी हैं जिन्होंने आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई व कइयों ने जेल यात्रा की एवं कई पुलिस की बर्बरता से जख्मी भी हुए लेकिन उन्हें अभी तक अपने चिन्हीकरण के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वही आंदोलनकारियों को अभी तक सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी नहीं मिल पाया है। यह कार्य पूर्ण होंगे तो आंदोलनकारियों व उनके परिवार जनों को राहत मिलेगी एवं यह एक सम्मान होगा।
मुख्यमंत्री द्वारा इस पर सकारात्मक पहल करते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया। इस पर भाजपा नेता दिनेश रावत द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तहे दिल से धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया।