Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राजनाथ सिंह पहुंचे पीजीआई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण जीवन रक्षक प्रणाली में रखा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) पहुंच की बुजुर्ग नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
चिकित्सकों के अनुसार कल्याण सिंह की हालत स्थिर बनी हुयी है। सांस लेने में तकलीफ के कारण मंगलवार रात से उन्हे इंट्यूबेट में रखा गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर पैनी नजर बनाये हुये है।
एसजीपीजीआइ के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन ने कहा कि डाक्टरों की टीम पूर्व राज्यपाल के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। उनकी हालत नाजुक मगर स्थिर बनी हुयी है।