Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

सीएए के कारण किसी भी मुसलमान को नहीं होगा कोई नुकसान: मोहन भागवत

गुवाहाटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि देश में लोगों का एक वर्ग राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहता है।
भागवत ने यहां एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान कहा कि सीएए और एनआरसी का हिंदू-मुसलमान विभाजन से कुछ लेना-देना नहीं है और कुछ लोग अपने राजनीतिक हित के लिये दोनों मुद्दों को सांप्रदायिक रंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस नागरिकता कानून की वजह से देश में किसी भी मुसलमान को कोई नुकसान नहीं होगा।
आरएसएस प्रमुख ने ‘सिटिजनशिप डिबेट ओवर एनआरसी एंड सीएए-असम एंड द पॉलिटिक्स ऑफ हिस्ट्री’ नाम की एक किताब के विमोचन के बाद कहा, “ स्वतंत्रता के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि अल्पसंख्यकों का ख्याल रखा जाएगा। हम ऐसा करना जारी रखेंगे। सीएए के कारण किसी भी मुसलमान को कोई नुकसान नहीं होगा।”