Breaking News
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के दिए निर्देश
  • मेरे सपनों का उत्तराखंड: निबंध लेखन में विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, अब तक 35 हजार ने पोर्टल पर अपलोड किए
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण
  • रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी

दिल्ली में रोहिंग्या कैम्प पर सीएम योगी ने चलवाया बुल्डोजर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में यूपी सरकार की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुल्डोजर चलाकर करीब डेढ़ सौ करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है. प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की करीब 5.21 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसपर आज सुबह बुल्डोजर चला कर अवैध कब्जे को ध्वस्त किया गया. बताया जा रहा है कि जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था और वहां पर रोहिंग्या कैम्प तैयार किए गए थे जिनपर बुल्डोजर चलाया गया है.
प्रशासन द्वारा मदनपुर खादर में जो कार्रवाई की गई है वह 5.21 एकड़ जमीन पर की गई है जिसमे अवैध रूप से रोहिंग्या कैम्प बनाये गए थे. जिस जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है उस जमीन की कीमत करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए बताई जा रही है. एक के बाद एक भू माफियाओं और जमीनों पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से भू माफियाओ में सरकार का खौफ साफ देखने को मिल रहा है.
यूपी सरकार को जानकारी मिली थी कि मदनपुर खादर में सिंचाई विभाग की जमीन पर भारी तादाद में रोहिंग्या बस्ती बसाई जा रही है जो आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकती है. इसके बाद योगी सरकार ने आनन-फानन में प्रशासनिक अमले को हिदायत दी कि तत्काल सिंचाई विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए.