Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किया घोषित

यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यूपी बोर्ड के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर दिया है. इस बार 10वीं में 99.53 फीसदी और 12वीं में 97.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
इस साल कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई और तमाम राज्य के बोर्डों सहित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी. इस कारण इस साल बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए 50:50 का फॉर्मूला तैयार किया था. जिसमें 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 9 के मार्क्स को दी गई है बाकी की 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को दिया गया है.