Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

हरदा व पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का झंडारोहण कर किया चुनाव का आगाज

देहरादून, न्यूज़ आई। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार का आगाज किया। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने आवास ओल्ड़ मसूरी रोड़ पर चुनाव प्रचार अभियान को कांग्रेस का झंड़ारोहण कर ड़ाला जिसमें भारी बारिश के बावजूद सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने पहुॅचकर अपनी प्रतिबद्वता भी कांग्रेस के साथ दिखाई। अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अगस्त पहले दिन को अंग्रेजो भारत छोड़ो का उदरण देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को भी उत्तराखण्ड़ छोड़कर जाना होगा उत्तराखण्ड़ की सरकार भाजपा ने लोगों को बाटकर और जुमलेबाजी कर कबजाई हुई सत्ता है कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज यहा पहुॅचकर यह साबित कर दिया है कि अब भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गये है।
भाजपा ने अपने तीन माह के शासन में 3 मुख्यमंत्री देने का कीर्तिमान बनाया है। उन्होने कहा कि अन्तिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक हरीश रावत जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास की किरण पहुॅचाई थी, उनके द्वारा कि गई कई योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद किया पूरे प्रदेश में नौजवान रोजगार के लिये भटक रहे है मंहगाई चरम पर है हर वर्ग का व्यक्ति पीड़ित है केन्द्र व राज्य की सरकारें अपने अहंकार में ग्रस्त होकर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होने कहा कि हरदा की सरकार द्वारा आरम्भ की गई 18 पेंशनों को भी भाजपा सरकार ने बंद किया है भाजपा को रुपयों के बोरों के साथ दलबदल का पाप देने के लिये जनता कभी माफ नही करेगी आप सब ने कांग्रेस का झंड़ा लेकर घर-घर तक जाना है। उन्होने कहा कि कल 2 अगस्त को वो भगवान शिव जल चड़ाकर उनकी अराधना करेंगे और 1 घण्टे का उपवास जागेश्वर मन्दिर में पुजारीयों के अपमान के विरोध में उपवास रखेंगे। अपने कार्यकाल की विभिन्न वर्गो को दी गई पेशंन योजनाओं, केदारनाथ का पुननिर्माण, युवाओं को दिये गये रोजगार व गरीब तक उनकी योजनाओं की पहुॅच को भी उन्होने जमकर गिनाया और कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश की अर्थ व्यवस्था सहित सब कुछ धवस्त कर दिया है हर वर्ग का व्यक्ति दुखी है जनता त्राहीमाम त्राहीमाम कर रही है यह सरकार हर र्मोर्चे पर असफल रही है कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक मनोज रावत, विधायक हरीश धामी, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्ड़ारी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, सतपाल भ्रमचारी ने सभी कांग्रेसजनों मे चुनाव के लिये जोश भरते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवहान् किया।