Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

गोल्डन बाॅय नीरज चोपड़ा सहित सभी भारतीय ओलंपिक खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई: नरेश बंसल

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दी है । उन्होंने टिवट कर कहा कि नीरज तुम पर गर्व है !! तुम्हे हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ।। आपने देश का नाम रोशन किया है। नीरज के गोल्ड के साथ टोक्यो में गुंजा “जन गण मन” ! सभी भारतवासीयो को बधाई। यह युवाओं के लिए प्रेरणा है । उन्होंने इसे गौरवमयी व ऐतिहासिक क्षण बताया ! उन्होंने कहा “द्वंद कहा तक पाला जाए युद्ध कहां तक टाला जाए तू विश्वास है करोड़ों भारतीयों का फेंक जहां तक भाला जाए”।
उनहोंने कहा कि यह नए भारत की क्षमताओं का प्रतीक है जिसमें हमारे युवा असंभव को संभव करने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाते हैं।
सासंद ने कहा कि अपने परिश्रम और लगन से देश को जो सम्मान दिलाया है उस पर हर भारतीय को गर्व है। देश को वह स्वर्णिम पल दे दिया जिसका सभी को इंतज़ार था। सासंद राज्य सभा नरेश बंसल जी ने ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई दी है ।