Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी साल कर सकते हैं शादी: लारा दत्ता

रणबीर कपूर और खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट फैन्स के फेवरेट कपल्स में से एक है. दोनों पर फैन्स खूब प्यार बरसाते हैं. और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो अब उनके फैन्स के लिए खुशखबरी है लग रहा है कि उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. दरअसल एक्ट्रेस लारा दत्ता ने दोनों की शादी को लेकर एक भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि ये दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं.
लारा दत्ता ने हाल ही में कहा कि वो ‘पुरानी पीढ़ी’ से हैं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इन दिनों युवा पीढ़ी के कौन से कपल्स डेटिंग कर रहे हैं. “मैं कुछ कपल्स के बारे में कुछ कह सकती हूं और मुझे ये भी नहीं पता होगा कि वो अभी भी साथ हैं या नहीं. वहीं रणबीर-आलिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, मेरा मानना ​​है कि वो इस साल शादी कर रहे हैं.
बता दें कि रणबीर 2017 से आलिया के साथ रिलेशनशिप में हैं. और दोनों के एक-दूसरे के परिवारों के साथ भी काफी अच्छे रिलेशन हैं.रणबीर की मां नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी आलिया को काफी पसंद करती हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीरें शेयर करती हैं.