Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की हालत बेहद खराब, भारत की पहली पारी 78 रन पर ढेर

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे टेस्ट में भारत की हालत बेहद खराब है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए हैं. इससे पहले इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी को सिर्फ 78 रन पर ही ढेर कर दिया था. मैच के दूसरे दिन अब इंग्लैंड की नज़रें बड़ी बढ़त हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होंगी.
इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए पहली पारी में 42 रनों की बढ़त हासिल कर ली. स्टंप्स तक हसीब हमीद 130 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 60 रन और रोरी बर्न्‍स 125 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम के गेंदबाज पहले दिन कोई भी सफलता हासिल करने में नाकाम रहे.
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन एंडरसन के कहर के आगे उसका शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और टीम इंडिया के तीन विकेट महज 21 रन पर ही गिर गए. एंडरसन ने पहली ही ओवर में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (0) को आउट किया.
सके बाद एंडरसन ने खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा (1) को पवेलियन भेजा. भारतीय टीम जब तक दोहरे झटके से उभर पाती उतनी देर में एंडरसन ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट किया. कोहली ने 17 गेंदों पर एक चौके की मदद से सात रन बनाए.