Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

टीम इंडिया पर भारी पड़ रहे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट !

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा है. भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका ये तीसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने ट्रेंट ब्रिज और लॉर्ड्स टेस्ट में भी शतक बनाया था.  रूट ने सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 121 रन बनाए. ये उनके करियर का 23वां शतक है. रूट का भारत के खिलाफ ये 8वां शतक है. वह स्टीव स्मिथ, विव रिचर्ड्स, गैरी सोबर्स और रिकी पोंटिंग की बराबरी पर पहुंच गए हैं , रूट इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में चार शतक जड़े हैं.