Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

बड़ी ख़बर: देहरादून से ऋषिकेश को जोड़ने वाला रानीपोखरी का पुल टूटा

देहरादून, न्यूज़ आई: राजधानी देहरादून से ऋषिकेश को जोड़ने वाला रानीपोखरी का पुल तेज बरसात में टूट गया है। पहाड़ों पर भारी बारिश से देहरादून ऋषिकेश की सभी नदियां उफान पर हैं। वहीं ऋषिकेश- रानीपोखरी देहरादून ऋषिकेश मार्ग पर स्थित रानीपोखरी के पास बना पुल बीच से बह गया। जिसमें कई गाड़ियां आवाजाही करते हुए नीचे गिर गई।
आपको बता दें कि ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर एयरपोर्ट से थोड़ी पहले एक लंबा सा पुल बना हुआ है जो कि बारिश के तेज बहाव में बीच से बह गया है। जिससे देहरादून रानीपोखरी ऋषिकेश मार्ग बाधित हो गया है।
दरअसल यह पुल दिन में काफी व्यस्त रहता है और उसमें कई गाड़ियाों की आवाजाही होती रहती है। हालांकि अभी आकलन नहीं हो पाया है की जो गाड़ी वही है उसमें कितने लोग लापता हैं अथवा घायल हैं।