Breaking News
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा
  • समाज सेवा के माध्यम से मनाया शिवसेना पक्ष प्रमुख “ उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन

भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषीः कौशिक

देहरादून, आजखबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही किसानों कि सच्ची हितैषी है और किसानों का आशीर्वाद भी पार्टी के साथ हमेशा से रहा है। विपक्ष के द्वारा बनाए जा रहे वातावरण का आगामी चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय को दो गुना करने के लिए कई योजनाये बनाई है और प्रदेश में भी किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। क़ृषि तथा उद्यान में काश्तकारो को आसान ऋण, सब्सिडी, बीज और खाद मुहैया कराई गई है। इससे काश्तकार आसानी से समय पर फसलो की बुआई और काश्त के कार्य कर रहे हैं। पहले किसानों को समय पर खाद या बीज नहीं मिल पाता था, लेकिन अब समय पर उन्हें सुविधाये मिल रही है। मोदी सरकार ने कोरोना काल में भी किसानों को राहत देने के लिये खाद सब्सिडी की बढ़ाने का अहम फैसला लिया। फैसले के मुताबिक डीएपी खाद पर सब्सिडी को 140 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्नदाता को आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहता है इसलिए किसानों की उन्नति में देश की खुशहाली मानता है। उन्होंने कहा कि किसान बाहुल्य इलाकों में पार्टी को पहले भी आशीर्वाद मिलता रहा है और भविष्य में भी किसानों का आशीर्वाद मिलेगा।