Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पीएम मोदी 7 अक्टूबर को करेंगे केदारनाथ का दौरा !

देहरादून, न्यूज़ आई। आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुप्रतीक्षित उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। प्रधानमंत्री 7 अक्टूबर को उत्तराखंड आएंगे। पीएम मोदी ऋषिकेश में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन भी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी केदारनाथ धाम भी जाएंगे। वहां पीएम पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे से बीजेपी के चुनाव अभियान को रॉकेट की गति मिलने की उम्मीद है। हाल के दिनों में बीजेपी विपक्ष को कई बड़े झटके दे चुकी है। पिछले दिनों दो विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। धनौल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार बीजेपी की सदस्यता ले चुके हैं। उधर पुरोला से कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। यह पहला मौका है, जब कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री देवभूमि के दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी साल 2019 में बाबा केदारनाथ के दर पर मत्था टेक चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को देवभूमि में रहने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे।