Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

गन्ना किसानों को सदस्य बनाने के लिए गन्ना विकास विभाग ने बढ़ाई अंतिम तिथि

मेरठ। गन्ना किसानों के ऊपर इस समय प्रदेश सरकार कुछ अधिक ही मेहरबान हो रही है। पहले गन्ने के रेट बढ़ाकर उनको खुश करने की कोशिश की गई। उसके बाद अब गन्ना किसानों को सदस्य बनाने के लिए गन्ना विकास विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे गन्ना किसानों को जहां आनलाइन घोषणा पत्र भरने के लिए अधिक समय मिलेगा वहीं अधिक से अधिक नए किसान सदस्य बन सकेंगे। पहले यह तिथि 30 सितंबर रखी गई थी। इस माह से शुरू हो रहे पेराई सत्र 2021-22 में अधिक से अधिक गन्ना किसानों को सदस्य बनाने के लिए गन्ना विकास विभाग की योजना है। विभाग ने इसीलिए किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट इन्क्वायरी डाट केन यूपी डॉट इन पर आनलाइन घोषणा-पत्र भरने व नई सदस्यता लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई है।